बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को बांदा प्रीमियर लीग में बांबेश्वर टेकर व भूरागढ़ राइडर के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांबेश्वर ने 139 रन बनाए। जवाब में भूरागढ़ ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। छह विकेट से बांबेश्वर टीम को हराया। 52 रन बनाने वाले अनमोल को मैन आफ द मैच से सम्मानित किया गया। दूसरा मैच केन रोअर्स व सेंट डायमंड के बीच टाई रहा। मुख्य अतिथि जीआरपी थानाध्यक्ष शिव बाबू रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...