दुमका, फरवरी 12 -- जामा, प्रतिनिधि।दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर भूरभूरी पुल के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान जामा थाना क्षेत्र के भैरवपुर गांव निवासी करण मांझी (17) एवं कटनियां गांव निवासी सोनू कुंवर (18) के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में मोहुलबना निवासी टमटम कुंवर (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर महारो से भूरभूरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भूरभूरी पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करण मांझी और सोनू कुंवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि टमटम कुंवर गंभीर रूप से घायल होकर स...