रुडकी, अप्रैल 26 -- इब्राहिमपुर मसाई में ग्राम समाज व अन्य उपजाऊ कृषि भूमि से अवैध मिट्टी खनन किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इसकी जांच भगवानपुर तहसील को दे दी गई है। भगवानपुर तहसील स्तर से जांच की जा रही है। इब्राहिमपुर मसाई के ग्राम प्रधान घनश्याम व अन्य कई ग्राम पंचायत सदस्यों ने दो माह पहले जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर अवगत कराया कि गांव में ग्राम समाज के अलावा कुछ अन्य कृषि उपजाऊ भूमि से अवैध मिट्टी खनन की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया कि गांव क्षेत्र में अभी भी चकबंदी कार्य तेजी पर चल रहा है। इससे अभी उक्त उपजाऊ भूमि स्थानांतरित की जानी है। आरोप है कि इस भूमि की मिट्टी उपजाऊ होने के आधार पर उसकी कीमत भी चकबंदी के अंतर्गत ज्यादा तय कर दी गई है, लेकिन इस भूमि से करीब पांच फीट मिट्टी का खनन हो रहा है। इससे उक्त भूमि की कीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.