शामली, फरवरी 7 -- शनिवार को जिले की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। तीनों तहसीलों मे कुल 92 शिकायते प्राप्त हुई, जिसमें से मात्र 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शामली तहसील में फरयादियों की समस्याओं को सुनने के लिए सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार पहुंचे। उन्होने जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को तहसील शामली के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान आयुक्त ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.