घाटशिला, मार्च 5 -- मूसाबनी। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर अंचल कार्यालय द्वारा एक नई पहल करते हुए भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत बुधवार को थाना परिसर में अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, शरद चंद्र बेरा, थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह एवं अंचल कर्मियों द्वारा जमीन से संबंधित विवादों की सुनवाई की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी ने बताया कि प्रत्येक माह के पहले गुरुवार, दूसरे गुरुवार एवं चौथा गुरुवार को मुसाबनी थाना में जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाएगा। वहीं तीसरे गुरुवार को जादूगोड़ा थाना में जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाएगा। इसके तहत पहला शिविर मुसाबनी में आयोजित किया गया। जिसमें मुसाबनी नंबर एक शास्त्री नगर के रहने वाले रोहित राय राहुल चटर्जी के मामले की सुनवाई हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.