सीवान, दिसम्बर 10 -- लभगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोगों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में रमेश ठाकुर के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इसमें उसने गांव के हीं प्रवीण ठाकुर, अरविन्द ठाकुर तथा नवीन ठाकुर को आरोपित किया है। उन्होंने सभी पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने देने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...