मधेपुरा, जुलाई 20 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।झलाड़ी पंचायत के तिलाठी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। घटना में दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हो गए। मामले में दोनों पक्षों के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार की बतायी गयी है। बताया गया कि ग्रामीण बुचो यादव और राजेंद्र यादव दोनों सगे भाइयों में आपसी बंटवारे को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। घटना के दिन दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर अलग-अलग केस दर्ज कर आरोपी संतोष यादव और सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। घटना से दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...