मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- साहेबगज, हिसं। गंडक दियारा के हुस्सेपुर महुआनी गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में दो गुटों के बीच हिसक झड़प हो गई। इसमें दोनों तरफ से कुल 10 लोग जख्मी हो गए। इनमें पहले गुट के राजकिशोर राय व ब्रजकिशोर राय और दूसरे गुट की खुशबू देवी और मन्नू राय को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों में पहले गुट की निशा भारती (17), रजनीकांत कुमार (20) व रौशनी कुमारी (19) तथा दूसरे गुट की रीता देवी (40), रितेश कुमार (23) तथा अंशु कुमारी (17) का सीएचसी में चलाज कराया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.