मोतिहारी, जनवरी 31 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के हरसिद्धि बाबू टोला गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और हवाई फायरिंग की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया, वहीं फायरिंग में प्रयुक्त एक लाइसेंसी राइफल को भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन दिय...