भभुआ, जनवरी 10 -- भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर पंचायत के नौखिला मौजा में बन रहा पंचायत सरकार भवन भूमि विवाद में पड़ गया है। बताया गया है कि बिहार सरकार की जिस भूमि में सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, उस जमीन को एक किसान को बंदोबस्त कर पूर्व में रसीद काट दी गई है। इस जमीन का खाता-प्लॉट भी ऑनलाइन हो गया है। अब मामला कोर्ट में चला गया है, जिससे भवन निर्माण लटक गया है। मकर संक्रांति को ले गुड़ की बढ़ी मांग रामपुर। मकर संक्रांति को ले प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में गुड़ की मांग बढ़ गई है। परंपरा के अनुसार, मकरसंक्रांति से पूर्व घरों में गुड़ से ढूंढा, तिलई आदि खाद्य पदार्थ तैयार किए जाते हैं। चूड़ा, दाना व अन्य चीजों के साथ भी लोग गुड़ का उपयोग करते हैं। कहा जाता है कि ठंड के मौसम में गुड़ खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और फेफड़ा में जमनेवाली ध...