संतकबीरनगर, दिसम्बर 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे के नायक टोला मोहल्ला में पैतृक भूमि के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला जमकर मारपीट तक पहुंच गया। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित मोहित निवासी नायक टोला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका पैतृक मकान और भूमि मोहल्ले में स्थित है, जिसका अब तक बंटवारा नहीं हुआ है। आरोप है कि उनके बड़े भाई रोहित जबरन उसी भूमि पर ईंटें रखने लगे। विरोध करने पर रोहित, पानमती, सोनी और मोनी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए पहुंचे पुत्र ओंकार और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.