जमुई, मार्च 24 -- झाझा, नगर संवाददाता भूमि विवाद में विवाहिता से ससुराल वालों ने मारपीट की। घटना झाझा के पैरगाहा गांव में घटित हुई है। विवाद में महिला को उसके ससुराल वालों ने पीट कर घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान कविता देवी के रूप में हुई है। उन्हें इलाज हेतु सरकारी अस्पताल लाया गया। घायल महिला ने बताया कि मेरे पति अन्य प्रदेश में काम करते हैं और घर पर अपने बच्चे के साथ रहती हुं। सास, ससुर और देवर के जबरन जमीन का बंटवारा कर रहे थे जिसका मैंने विरोध करते हुए कहा कि मेरे पति के आने के बाद ही जमीन का बंटवारा होगा। इसी पर ससुर नंदलाल यादव, सास सावित्री देवी और देवर संतोष कुमार मारपीट करने लगा और लोहे के साबल से वार कर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि पूर्व में भी सास, ससुर, देवर ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.