चाईबासा, जून 17 -- गुवा । गुवा थाना अंतर्गत प्राथमिकी कांड संख्या 28/25, दिनांक 16/06/2025 के तहत भूमि विवाद में चचेरे भाई पर तीर चलाकर उसे घायल करने के मामले में आरोपी गालु चाम्पिया (उम्र 35 वर्ष, पिता स्व. नाथो चाम्पिया, ग्राम नुईआ, थाना गुवा, जिला चाईबासा) को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तीर-धनुष भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118(1)/109(1) के तहत गिरफ्तार कर मंगलवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया। घटना के संबंध में बताया है कि आरोपी गालु चाम्पिया ने भूमि विवाद को लेकर अपने ही चचेरे भाई और वर्तमान वार्ड सदस्य सोमनाथ चाम्पिया पर तीर से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.