मुरादाबाद, फरवरी 22 -- कटघर थाना क्षेत्र में खेत से रास्ते को लेकर विवाद में खानदान के ही दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना कटघर के गांव घोसीपुरा निवासी यूनुस(20) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। पिता के चाचा सफदल और उनके बेटे आसक अली, अरवी और आमिर खनन का काम करते हैं और उसके गेहूं के खेत से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए रास्ता चाहते हैं। मना करने पर रंजिश मानने लगे। भाई मोहसिन ने बताया कि रविवार सुबह करीब दस बजे यूनुस अपने खेत पर सिंचाई कर रहा था। आरोप लगाया कि उसी दौरान आरोपी पिता-पुत्र वहां पहुंचे और यूनुस के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.