उन्नाव, मई 6 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में भूमि विवाद में पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया गया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर किया है। नगर पंचायत अचलगंज के सनेही नगर हड़हा गांव निवासी स्व. रामलाल की पत्नी राम जानकी का हरिश्चंद्र आदि से कोर्ट में भूमि वाद चल रहा था। जिसमें राम जानकी के पक्ष में निर्णय हुआ है। थाने में भी दोनों पक्षों में सुलह के बाद महिला अपना घर का निर्माण करवा रही थी। आरोप है कि रात में मनीष, चंद्रशेखर, कमलेश, सतीश, अनिल व सुशील आदि ने हमला कर मारपीट की गई। जिसमें राम जानकी व दुर्गा, अन्नू व कंचन चोटिल हो गए थे। पुलिस ने घटना में सात के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है। सोमवार को हरीश चंद्र व दिनेश मंगलवार को अनिल, मनीष, संतोष, कमलेश, चंद्रशेखर पांच का शांति भंग में चालान हुआ है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.