हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। बरांटी थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में भूमि विवाद में मारपीट को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें संजीत कुमार पिता रामसबद राय निवासी ग्राम दयालपुर रक्टु राय टोला निवासी ने प्राथमिकी में कहा है कि हमारे पट्टीदार प्रेम कुमार पिता अमिका राय, बबलू कुमार पिता प्रेम राय, अंजू देवी पति प्रेम राय, मधु कुमारी पिता प्रेम राय सभी निवासी ग्राम दयालपुर रक्टु राय टोला ने हमारे हिस्से की जमीन घर के पास का जोत रहा था। तो मैंने मना किया तो सभी नहीं माने और गाली गलौज करते हुए प्रेम राय ने कुदाल के पासा से मारने के लिए चलाए तो मैंने अपने हाथ से रोक लिया और हमारे सिर पर कुदाल से वार किया। बबलू कुमार ने फैट से हमारे मुंह पर मारा जिससे मेरे दांत पर जा लगा और गर्दन में गमछा डालकर खींचने लगा। मधु कुमारी ने...