सीवान, दिसम्बर 10 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के रामपुर दर्जी टोला गांव के पास एनएच 331 पर जमीन खरीद कर घर बना रहे बड़कागांव के रहने वाले संदीप प्रसाद के साथ मंगलवार की सुबह मारपीट की घटना हो गई। इसमें वे घायल हो गए। घायल संदीप प्रसाद को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। घायल ने थाने में आवेदन देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...