प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। गांव में हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया, बवाल की आशंका को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शिवगढ़ निवासी अबुल हसन के बेटे अब्दुल कलाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार के शाम पांच बजे जमीन के विवाद को लेकर पड़ोसी गाली-गलौज के साथ असलहा लेकर हमलावर हो गए। मारपीट के बाद हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी फरार हो गए। देररात अब्दुल कलाम की तहरीर पर शिवगढ़ गांव निवासी मुस्तफा, मुहीद, पुत्र मुर्तजा उर्फ लल्लन दो अज्ञात के खिलाफ दिलीपपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया की जमीन को लेकर दो पक्ष में मारपीट हुई है...