सुल्तानपुर, अगस्त 24 -- दोस्तपुर संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेथरा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इस घटना में पति-पत्नी और बहू को चोटें आईं। बेथरा निवासी रामनाथ निषाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी बैनामे की ज़मीन का राजस्व टीम से सीमांकन करवाकर बांस-बल्ली गाड़कर निर्माण कर रखा था। आरोप है कि 21 अगस्त की दोपहर उनकी अनुपस्थिति में उनके सगे भाई राधेश्याम, धर्मेन्द्र, सतीश व अन्य परिजनों ने जमीन में लगी बांस-बल्ली उखाड़ फेंकी, पेड़-पौधे काट दिए और बनी हुई दीवार तोड़ने लगे। जब उन्होंने जाकर विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी शांति देवी और बहू अर्चना को भी मारापीटा गया। मामले में पुलिस मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.