गंगापार, जुलाई 16 -- जमीन के विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्षों के तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोटें आयी हैं, जिनमें एक को सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के दिघिया गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद शुक्ला ने थाने में तहरीर दी कि जमीन के विवाद में गांव के राम सजीवन शुक्ला, मनोज शुक्ला, सुशील शुक्ला, नीतू शुक्ला व एक अज्ञात आरोपी ने राजेंद्र प्रसाद व उनके बेटे ओम कुमार शुक्ला को गाली देते हुए मारा। दूसरे पक्ष के मनोज शुक्ला ने भी थाने में तहरीर दी कि जमीन के विवाद में राजेंद्र शुक्ला व आशीष शुक्ला ने घर में घुसकर मनोज शुक्ला, नीतू शुक्ला, ओम शुक्ला व राम सजीवन को पीटा। दोनों पक्षों की तहरीर पर सभी सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.