बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- भूमि विवाद में मारपीट, तीन महिलाएं घायल देसी कट्टा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर जिले के माफो गांव में घटना, जांच में जुटी पुलिस शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के माफो गांव में भूमि विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को देसी कट्टा लहराते हुए देखा जा सकता है। घटना में कुंदन कुमार की पत्नी ममता देवी, दीपक कुमार की पत्नी पूजा देवी और किशोर यादव की पत्नी पिंकी देवी घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि गांव के प्रकाश, पिंटू, अरविंद सहित कई लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। प...