गोंडा, दिसम्बर 18 -- करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सकरौरा पूर्वी निवासी अनीशा पत्नी मोहम्मद सईद ने पड़ोसी पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जमीन पर कब्जा रोकने के लिए लगाए गए सीमेंटेड पिलर से रस्सी बांधते समय आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धक्का देकर गिरा दिया और पिटाई की। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...