गोपालगंज, फरवरी 6 -- फुलवरिया। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के भवानी छापर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर लाठी-डंडा से लैस हमलावरों ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में गांव निवासी नंद प्रसाद भगत की पत्नी रेशमा देवी का सिर फट गया। जिससे वह बेहोश हो गईं। घटना के बाद परिजन घायल महिला को आनन-फानन में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही कैलाश भगत, संजय भगत, रंजय भगत तथा संजय भगत की पत्नी मालती देवी सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.