हाजीपुर, दिसम्बर 24 -- पटेढी बेलसर । सं.सू. बेलसर थाना क्षेत्र के मखुआ गांव में भूमि-विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा पर फायरिंग कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। वहीं बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष ने पहुंचकर मौके से एक खोखा बरामद किया। फायरिंग के दहशत से चाचा इस कदर डर गए कि परिजनों को रात में ही इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना को लेकर सदर एसडीपीओ-2 गोपाल मंडल ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। इस मामले को लेकर उक्त गांव निवासी सच्चिदानंद सिंह ने बेलसर थाने में गांव के ही अपने भतीजे सरोज कुमार पिता परमानंद सिंह एवं राहुल कुमार पिता सदानंद सिंह के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। जिसमें आरोप लगाया है कि वे मंगलवार की देर शाम घर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.