मऊ, मार्च 16 -- दोहरीघाट (मऊ ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मादीदुल्लह गांव में शनिवार को भूमि पर खूंटा गाड़ने के विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच लाठी-डंडे, फावड़े समेत धारदार हथियार भी चले। 65 वर्षीय बड़ा भाई उसकी पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बड़े भाई को आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मदीदुल्लह गांव निवासी 65 वर्षीय रामभवन पासवान पुत्र किशनधारी घर पर ही रहकर खेती कर परिवार की जीविका चलाते थे। पड़ोस में रहने वाले छोटे भाई राम प्रवेश पासवान से बड़े भाई का भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर बाद सुलह-समझौते की बात हुई थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.