गोरखपुर, दिसम्बर 14 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बसडीला टीलाटार निवासी रविलाल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनके पिता का गांव के ही पट्टीदार सोमनाथ व सुरेन्द्र पुत्रगण नारायण से भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपितों द्वारा विवादित भूमि पर जबरन निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य रोकने के लिए 112 पर सूचना देने के बाद भी कार्य बंद नहीं हुआ। बीते कुछ दिनों से आरोपित पक्ष के लोग गाली-गलौज व धमकी दे रहे थे। शनिवार की शाम 5:30 बजे जब उसके पिता बाजार से सब्जी लेकर लौट रहे थे, तभी अमन, रोहित, राहुल पुत्र सोमनाथ तथा सुरेन्द्र पुत्र नरायन ने लाठी-डंडा व लोहे की सब्बल से अचानक हमला कर दिया। बीच-बचाव करने जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे भी बुरी तरह पीटा गया। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से दोनों की जान बच सकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.