आजमगढ़, दिसम्बर 9 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग गांव सोमवार की रात भूमि विवाद को लेकर गाली गलौज हो रही थी। पट्टीदार ने युवक को धक्का देकर कुंआ में गिरा दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर कुआं से युवक के शव को बाहर निकाला। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी बुजुर्ग गांव निवासी 50 वर्षीय मन्नू यादव का उसके पट्टीदार बहादुर यादव से भूमि को लेकर विवाद चलता है। बहादुर यादव ने विवादित भूमि पर पुआल रख दिया था। जिसे लेकर सोमवार की रात करीब आठ बजे दोनों पक्ष गाली गलौज करने लगे। इस दौरान विपक्षी ने धक्का देकर मन्नू को कुंआ में गिरा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...