हापुड़, फरवरी 5 -- भूमि को लेकर चल रही तनातनी दो पक्षों के बीच संघर्ष का कारण बन गई। जिसमें लाठी-डंडे चलने से एक किशोरी घायल हो गई। उधर राहगीरों में भगदड़ मच गई। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव रझैटी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चली आ रही तनातनी गुरुवार को आपसी संघर्ष में बदल गया। आवासीय प्लॉट को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से एक किशोरी घायल हो गई। इकलाख और खालिद के बीच काफी समय से आवासीय प्लॉट की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते आपसी संघर्ष में बदल गई। जिसमें इकलाख की बेटी गुड़िया घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, परंतु इससे पहले ही आपस में झगड़ रहे दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.