सिद्धार्थ, फरवरी 22 -- जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के हाटा खास गांव में शुक्रवार रात भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गांव के कृष्ण मुरारी और अन्य द्वारा रामबृक्ष की बैनामा की जमीन पर ट्राली से ईंट गिराई जा रही थी। रामबृक्ष के परिवार ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और जमकर लाठी-डंडा व ईंट पत्थर चला। इसमें दोनों पक्षों से कुछ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.