चतरा, फरवरी 8 -- लावालौंग प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मुख्य चौक स्थित कस्तूरबा स्कूल के समीप रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों ओर से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर लावालौंग पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने तक पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार प्रथम पक्ष की ओर से हरि साव, ब्रह्मदेव साव, बैजनाथ साव व रामेश्वर शास्त्री तथा द्वितीय पक्ष की ओर से अशोक साव, बिरजू साव, प्रभु साव और अशोक साव की मां सहित अन्य लोग शामिल थे। रामेश्वर शास्त्री ने आरोप लगाया कि अशोक साव व उसके परिजनों द्वारा जबरन उनकी जमीन और मकान पर कब्जा कर करीब तीन वर्षों से ताला ...