गोंडा, फरवरी 1 -- वजीरगंज, संवाददाता। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोढ़ियापारा हथिनाग में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी खदेरू चौहान पुत्र लल्लन चौहान ने थाने पर तहरीर दिया है कि रविवार को सुबह जमीन कब्जेदारी के विवाद को लेकर गांव के दिनेश गोस्वामी, राकेश गोस्वामी, रविता गोस्वामी पत्नी राकेश गोस्वामी, रीता पत्नी दिनेश गोस्वामी ने उसके सहन पर आ गए। आरोप है कि उसे, भाई व माता को अपशब्दों का प्रयोग करते हुये मुक्का थप्पड़ व लाठी डन्डे से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी है। इसमें खदेरू चौहान, भाई व माता को काफी चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष से दिनेश कुमार गोस्वामी पुत्र राम चन्दर गोस्वामी ने थाने पर तहरीर दिया है कि रविवार को सुबह ...