मिर्जापुर, फरवरी 22 -- जिगना। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गाँव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में पत्थर चले। गाँव निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी तथा गौतम उर्फ किशन द्वितीय के बीच लंबे समय से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। कृष्ण कुमार द्विवेदी ने बताया कि शनिवार की सुबह विवादित भूमि पर कब्जा की नीयत से विपक्षी लामबंद होकर उनके घर पर चढ़ आए। पत्थरबाजी करने लगे। जिससे वह चोटिल हो गए। हमलावरों ने दरवाजे पर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर गाँव निवासी गौतम उर्फ किशन द्विवेदी, कान्हा, अंकित, अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दो पक्षों में विवाद से गाँव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...