अररिया, फरवरी 5 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गैयारी वार्ड संख्या दो में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी अधेड़ व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी अधेड़ व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के गैयारी वार्ड संख्या दो निवासी मोहम्मद इसराइल बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...