मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- साहेबगंज (हिसं)। थाना क्षेत्र के परसौनी रईसी गांव में शनिवार को भूमि विवाद में पड़ोसियों ने देवर-भाभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी 44 वर्षीय शमशुल मियां और 45 वर्षीया सहिबन खातून का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...