मधेपुरा, दिसम्बर 2 -- मुरलीगंज। थाना अंतर्गत तमोट-परसा पंचायत के वार्ड 6 में भूमि विवाद क ो लेकर जान मारने क ी धमकी दी गयी है। मामले में तमोट-परसा वार्ड 6 निवासी अशोक कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार आदि ने एसपी क ो आवेदन भेजकर न्याय क ी मांग क ी है। उन्होंने बताया कि सोमवार क ो जब वे ट्रैक्टर से खेत क ी जुताई करने के लिए गए तो दूसरे पक्ष के जयप्रकाश कुमार, सुरेश यादव, मुकेश कुमार आदि परिजनों ने मिलकर जान मारने क ी धमकी दी और खेत जोतने से रोक दिया। साथ ही ट्रैक्टर में आग लगाने क ी क ोशिश क ी। मामले में डायल 112 क ो सूचना देने पर मौके पर पहुंचे, तब जाकर मामला शांत हुआ। जबकि मुरलीगंज थाना क ी ओर से एसडीएम के क ोर्ट में धारा 107 से संबंधित दो केस लंबित है। दूसरे पक्ष के जयप्रकाश कुमार, सुरेश कुमार आदि ने मामले से इनकार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान...