मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर कटघर थाना क्षेत्र में दबंगों ने मारपीट कर दंपति को घायल कर दिया। उन्हें जान से मारने तक की धमकी दे डाली। पीड़ित की तहरीर पर कटघर पुलिस ने चार नामजद और सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कटघर थाना क्षेत्र के गांव गोट निवासी सुरेंद्र सिंह ने बीते दिन एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गोट गांव की एक जमीन को लेकर मेराज से उसका कोर्ट में विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि यह विवाद लंबित होने के बावजूद आरोपी मेराज, अपने भाई सिराज और साथी मुन्ना, जुम्मा व 6-7 अन्य लोगों के साथ बीते 14 फरवरी को सुबह 11 बजे लाठी-डंडा और हथियारों से लैस होकर भूमि पर कब्जा करने पहुंच गया। आरोपियों ने वहां निर्माण सामग्री एकत्रित कर दीवार बनाना शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार पता चलने ...