औरैया, जनवरी 16 -- औरैया, संवाददाता। ग्राम पंचायत भदसान में भूमि विवाद पर डीएम गांव पहुंचे। और दोनों पक्षों की सहमति से विवाद को खतम कराया। मिशन समाधान के तहत जिले भर शुक्रवार को अभियान चलाया गया। शिकायतकर्ता उर्मिला देवी पत्नी स्व. राघवेन्द्र सिंह, ग्राम पंचायत भदसान द्वारा भूमि विवाद के संबंध में की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी डॉ इन्दमणि त्रिपाठी स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित पक्षों से बातचीत कर भूमि बंटवारे का निस्तारण आपसी सहमति के आधार पर कराया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि विवादों के निस्तारण में निष्पक्षता और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाए, जिससे आगे विवाद की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि भूमि विवाद, कब्जा मुक्ति और समाधान संबंधी कार्यवाही की फोटो...