पूर्णिया, जनवरी 8 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी-बनमनखी मुख्य सड़क मार्ग पर पररिया टोला के समीप भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर मौजूद मजदूर भागने लगे। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जेसीबी चालक और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की तथा वाहनों में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल अधिकारी बड़हरा कोठी, रघुवंशनगर थाना और भवानीपुर थाना की पुलिस तथा अग्निशमन दस्ता मौके ...