बाराबंकी, सितम्बर 9 -- दरियाबाद। क्षेत्र के हरवंशपुर गांव में त्रिपुरेश व कमलेश के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। पंद्रह लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में कमलेश, बलराम, मित्रसेन, सलोनी, रूबी घायल हुए हैं, जबकि उधर पक्ष के त्रिपुरेश, विष्णुगोपाल, नीलम और सच्चिदानंद को चोट आई है। मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। मारपीट के मामले में 15 लोगों पर मारपीट का मुकदमा लिखा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सोनकर ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की ज रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.