गंगापार, जनवरी 9 -- भूमि विवाद में विपक्षी एक राय होकर घर में घुसकर मारे पीटे जिसमें कई लोगों को चोटें आयी है। पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बोमापुर निवासी राम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय गया प्रसाद का आरोप है कि हल्का लेखपाल उसके घर के सामने आबादी की जमीन का मुआयना कर रहे थे। राम प्रकाश का आरोप है कि तभी विपक्षी एक राय होकर लाठी डंडा धारदार हथियार लेकर दौडा लिए, जब जान बचाकर घर में घुस गए तो घर में घुसकर मारे पीटे बीच बचाव में आए अमित कुमार को भी मार पीट कर जख्मी कर दिए। राम प्रकाश ने मऊआइमा थाना में प्रदीप कुमार, रोहित सिंह,ऋषभ सिंह,अंश सिंह,रीना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.