आजमगढ़, जुलाई 27 -- तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में शनिवार की देर शाम को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष मे ख्ूानी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ले लाठी डंडा से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। 40 वर्षीया मिला देवी पत्नाी राम प्रवेश का उसके पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद चलता है। शनिवार की शाम दोनो पक्ष में गाली गलौज होने लगी। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से हमला कर मिला देवी और 35 वर्षीया रेनू पत्नी दिनेश, 40 वर्षीया गुड्डू को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलो को मेहनाजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...