गंगापार, जनवरी 30 -- जमीन विवाद में एक भाई ने अपने बड़े भाई को गाय का दूध दुहते समय लाठी से पीट दिया। जिसमें बड़ा भाई घायल होकर पड़ा रहा। जिसे गांव के लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान घायल की हालत बिगड़ती देख अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मेजा थाना क्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव निवासी 65 वर्षीय कृष्णकांत शुक्ल का उनके ही भाई शशिकांत शुक्ल से जमीन का विवाद वर्षों से चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर शशिकांत ने शुक्रवार को कृष्णकांत के ऊपर लाठी से वार कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में गांव के लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी रामनगर पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...