भभुआ, जुलाई 14 -- चैनपुर। थाना क्षेत्र के अरइल गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव निवासी रामअवध सिंह के पुत्र गणेश कुमार और रामअशीष सिंह की पत्नी देवंती देवी शामिल हैं। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि वह लोग अपनी जमीन पर सब्जी की फसल लगाए हुए है। दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा सब्जी के पौधों को उखाड़कर फेंका जा रहा था। इसका विरोध करने पर गांव के पांच लोगों ने लाठी-डंडा व गड़ासा से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद वह लोग घायलों को लेकर सदर अस्पताल आए हैं। चिकित्सक द्वारा भर्ती कर दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है। बाइक पलटने से मंसूरपुर का युवक घायल भभुआ। दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज के पास अनियंत्रित बाइक के पलट जाने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.