गंगापार, फरवरी 13 -- जमीन के विवाद में एक दर्जन आरोपियों ने अधिवक्ता के परिजनों को गाली व धमकी देते हुए पीटा। एसीपी मेजा के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गोरैया खुर्द गाँव निवासी विष्णु कांत एडवोकेट ने एसीपी मेजा को तहरीर दी कि मांडा के हंड़िया गांव में उनकी जमीन है। जिसमें गोरुआर बनाकर मवेशियों को बांधकर अधिवक्ता का परिवार रहता है। मेजा थाना क्षेत्र के चपरतला गांव निवासी सुरेश भारतीया, अंकित भारतीया, शिव कुमार, श्यामलली, काजल, आंचल, प्रियंका व सुरेश भारतीया के दामाद व तीन अज्ञात आरोपी जबरदस्ती दबंगई, सरहंगई और जातीय बल से जमीन पर कब्जा करन लिए, जिसकी शिकायत अधिवक्ता ने एसडीएम मेजा से की। राजस्व टीम ने 22 दिसम्बर 2025 को जांच के बाद विपक्षियों को 15 दिन के ...