समस्तीपुर, जून 14 -- समस्तीपुर, निप्र। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के रूप नारायणपुर बेला गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में हिंसक झड़प हो गई। इसमें एक पक्ष के दो पुरुष, जबकि दूसरे पक्ष की दो महिलाएं समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने गोली चलाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि मामले का जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आग से झुलस रही महिला भागती दिख रही हैं। हालांकि, इस वीडियो का हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि महिला झुलस गई है। विवाद के दौरान एक ट्रैक्टर को भी आग के हवाले कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.