हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। अब से अंचल कार्यालय राजापाकर के सभागार में प्रत्येक शनिवार को राजस्व शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि भूमि एवं राजस्व विभाग बिहार सरकार द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में अब राजापाकर थाने में भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन नहीं होगा। उसके बदले अंचल कार्यालय के सभागार में ही हर शनिवार को शिविर का आयोजन किए जाएंगे,अभी भी बहुत सारे लोग जानकारी के अभाव में थाना परिसर में जाते हैं। जिससे उन्हें परेशानी होती है। प्रखंड के सभी किसानों रैयतों का आह्वान किया कि अब अपने किसी भी भूमि विवाद से संबंधित समस्या के लिए अंचल कार्यालय राजापाकर के सभागार में सप्ताह के हर शनिवार को आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में शामिल होंगे। राजापाकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों क...