जहानाबाद, जनवरी 31 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के प्रांगण में शनिवार को भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के करपी थाना से चार, किंजर थाना से तीन तथा शहर तेलपा थाना से एक मामले आए। इस प्रकार कुल आठ मामले जनता दरबार में आए। इनमें करपी थाना में तीन, किंजर थाना में एक तथा शहर तेलपा थाना से आए एक मामले का निपटारा कर दिया गया। इस प्रकार कुल पांच मामलों का निपटारा किया गया। जबकि बचे हुए तीन मामलों को अगले जनता दरबार में आने के लिए कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.