गोंडा, अप्रैल 1 -- धानेपुर, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर क्षेत्र के सरेराह मारपीट करने और धमकाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर धानेपुर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उजैनी कला अड़बड़हा के रहने वाले रामतेज ने बताया कि उन्होंने खातेदार ननकी उर्फ सुशीला से रानीजोत में स्थित जमीन का बैनामा कराया था। उनका आरोप है कि विरमापुर थाना इटियाथोक निवासी विनोद कुमार तिवारी ने इसी जमीन का फर्जी बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। और उसकी बैनामा शुदा भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। यही नहीं रास्ते में रोककर मारपीट की स्थानीय पुलिस ने नहीं सुनी तब पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। पीड़ित के अनुसार 12 दिसंबर 2024 को वह गोंडा से घर लौट रहे थे। धानेपुर के बगुलही पुल के पास राधा स्वामी आश्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.