बस्ती, दिसम्बर 3 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के बरदिया कुंवर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना में पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता प्रवीन सिंह का आरोप है कि विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए उन्हें मारापीटा। जिससे उनका दांत टूट गया और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रमोद सिंह और एक अन्य पर मामला मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दुबौलिया थानाक्षेत्र के बरदिया लोहार गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। चंद्रभान ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने जमीन की बात को लेकर उन्हें अपशब्द कहा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उसी गांव के बाबूराम, विशाल, अशोक और सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...