मुंगेर, मई 17 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। थाना क्षेत्र के रतैठा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट को लेकर एक पक्ष की ओर से हवेली खड़गपुर थाना में आवेदन देकर कुल 10 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एक पक्ष से महेश यादव का पुत्र संजय यादव के आवेदन के आधार पर कुल 10 व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वहीं हवेली खड़गपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद गणेश यादव का पुत्र मुन्ना कुमार उर्फ मणिकांत यादव को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.